बरसात आपदा, विधायक ने लिया हालात का जायजाभारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा होने वाले स्थानों का दौरा कर हालात का जायजा लेते विधायक वेदव्यास कामत।

मेंगलूरु. विधायक वेदव्यास कामत ने अधिकारियों के साथ शहर में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा होने वाले स्थानों का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

वार्ड संख्या 30 के कोडियाल बैल ईस्ट रोड, बल्लाल बाग ब्रिज, वेटवेलं वाले क्षेत्र आदि का दौरा करने वाले विधायकों ने नगर निगम अधिकारियों को वहां बाढ़ की स्थिति के कारण, किए जाने वाले जरूरी काम, भविष्य में बाढ़ की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए राहत उपाय आदि पर स्थानीय लोगों की राय के आधार पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पिछली भाजपा सरकार के दौरान लगभग 75 करोड़ रुपए के विशेष अनुदान से निर्वाचन क्षेत्र में कई शहरी नालों के लिए अवरोधक दीवारों के निर्माण को छोडक़र, वर्तमान राज्य कांग्रेस सरकार की ओर से यहां छोटे आपातकालीन कार्यों के लिए एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिल रही है। इसके कारण स्थानीय लोगों को विशेष रूप से बरसात के मौसम में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विधायकों ने कहा कि वे आगामी सत्र में इन सब मुद्दों को उठाएंगे और स्थायी समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व महापौर सुधीर शेट्टी कन्नूर, नेता विवेक, प्रशांत अल्वा और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *