
उत्तर कन्नड़. जिला होन्नावर तालुक के वंदूर जडिगद्दे में गुरुवार तडक़े एक काला तेंदुआ पिंजरे में फंस गया।
कुछ दिन पहले गांव के मवेशियों पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुए को पकडऩे के लिए गांव के सीताराम हेगड़े और प्रो. जी.एस भट्ट ने वन विभाग से पिंजरा प्राप्त कर उसे गांव के पास जंगल के किनारे पर रखा था।
एक महीने के बाद गांव पर हमला करने आया एक काला तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ। तेंदुए को वन विभाग को सौंपा गया है।