लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
हुब्बल्ली.
हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहर समेत पूरे उत्तर कर्नाटक में शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली थी। शनिवार सुबह पूर्व निर्धारित समायानुसार शहर के कित्तूर चन्नम्मा सर्कल स्थित ईदगाह, ओल्ड हुब्बल्ली ईदगाह, मंटूर रोड, उणकल, अमरगोल, कुसुगल बंडिवाड, समेत विभिन्न ईदगाहों धारवाड़ के ईदगाह मैदान में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाह मैदानों और विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सभी मस्जिदों में पूर्व से निर्धारित मौलवियों व मौलाना की ओर से ईद की नमाज अदा कराई गई।

इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिल कर ईद की बधाई दी। ईद को लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। ईदगाहों और मजिस्दों में ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग घर पहुंचे, जहां परिवार के लोगों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। वहीं बच्चों को ईद पर मिलने वाली बड़ों ने ईदी दी। इसके बाद दिन भर एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं ईद के मौके पर बनने वाले पकवान भी एक दूसरे के बीच बांट कर खाई और खुशियां मनाई। शहर में आपसी भाईचारा के बीच ईद का त्योहार शांति पूर्वक मनाया गया।

ईद के मद्देनजर पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं नमाज के समय नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से ऐहतियातन कई मार्ग को नमाज के समय बंद कर दिया गया था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *