डिजिटल अरेस्ट के नाम पर दंपति से धोखाधड़ी

हुब्बल्ली. शहर के एक दंपति को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर व्हाट्सऐप कॉल करने वाले ठगों ने, अवैध धन लेन-देन के आरोप में डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 5 लाख रुपए की ठगी की है।

पीड़ित दंपति की पहचान पुरानी हुब्बल्ली के विवेकानंद और शिक्षिका कविता के तौर पर की गई है।

विवेकानंद को कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस थाने का अधिकारी बताया और कहा कि आपके नाम पर अवैध पैसे ट्रांसफर का मामला सामने आया है। उसने नकली दस्तावेज दिखाकर डराया और कहा कि यदि मांगी गई राशि नहीं भेजी गई तो डिजिटल अरेस्ट किया जाएगा। डर के मारे विवेकानंद ने 5 रुपए लाख ट्रांसफर कर दिए। इस संबंध में हुब्बल्ली साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज किया गया है।

25 लाख रुपए की ठगी, केकेआर विज्ञापन कंपनी के नाम पर फंसाया

धारवाड़ के प्रशांत से केकेआर एडवर्टाइजिंग कंपनी में निवेश करने पर अधिक मुनाफा मिलने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 25 लाख रुपए की ठगी की है।

प्रशांत ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा और उसमें दिए गए व्हाट्सऐप नंबर पर संदेश भेजा। इसके बाद उस नंबर को एक केकेआर ग्रुप में जोड़ा गया, जहां उन्हें निवेश संबंधी जानकारी दी गई। निवेश करने के लिए प्रेरित कर उनसे 25 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। मामला हुब्बल्ली साइबर क्राइम थाना में दर्ज किया गया है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *