जंगल में दंपति ने की आत्महत्या

शिवमोग्गा. जिले के तीर्थहल्ली तालुक के बिलुवे गांव के कणबूर के पास हल्यापुर इलाके में 3 अगस्त को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक दंपति ने जंगल में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या करने वाले दंपति की पहचान गुंडनायक (67) और लक्ष्मम्मा (57) के तौर पर की गई है। सब-इंस्पेक्टर कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में मालूर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

कर्ज का बोझ

बताया गया है कि दंपति नया मकान बना रहे थे और इसके लिए उन्होंने भारी कर्ज लिया था। कर्ज के बोझ से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी आनी बाकी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *