हार्ट अटैक से दो भाइयों की मौतबसवराज और सतीश।

बेलगावी. जिले के गोकाक तालुक के कपरट्टी गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक ही परिवार के दो भाइयों की हार्ट अटैक से मौत गई।

पुलिस ने बताया कि सतीश बागन्नवर (16) को हार्ट अटैक आया और उसकी मृत्यु हो गई। सतीश की मौत की खबर सुनते ही उसका बड़ा भाई बसवराज बागन्नवर (24) भी अचानक गिर पड़ा अस्पताल ले जाते समय हार्ट अटैक से उसकी भी मौत हो गई।

अपने पति और देवर की मौत की खबर सुनकर बसवराज की पत्नी पवित्रा (20), जो गर्भवती हैं, स्तब्ध होकर गिर पड़ीं। उसे गोकाक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत में सुधार हुआ है।

अपने दो बेटों की मौत से माता-पिता सदमें में हैं। परिवार में शोक और विलाप का माहौल है।

सतीश कक्षा 10 में पढ़ रहा था, जबकि बसवराज कपड़े की दुकान में काम करता था।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *