मलपे में हिंदू संगठन के पदाधिकारी पर चाकू से हमलामंजु कोल।

पांच आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में समझौता कराने गए थे

पुलिस ने बताया-सांप्रदायिक कोण नहीं

उडुपी. जिले के मलपे बीच के समीप मंगलवार रात हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी पर चाकू से हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हमले में हिंदू युवा सेना के नेता एवं उडुपी नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मी मंजुनाथ के पति मंजुनाथ (मंजु) कोल गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मंजु कोल एक युवक-युवती के प्रेम प्रसंग को लेकर समझौता कराने बीच पर पहुंचे थे। इसी दौरान धनुष नामक युवक के मुद्दे पर कहासुनी बढ़ गई और विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि इसी बीच दो युवकों ने मंजु कोल पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में वार होने से वह मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें तुरंत उडुपी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही उडुपी के विधायक यशपाल सुवर्ण अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मलपे थाना पुलिस ने पलिमारु निवासी प्रजेश, पुनीत, अमृत भंडारी, अभिजीत सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उडुपी जिला पुलिस अधीक्षक हरिराम शंकर ने स्पष्ट किया कि यह घटना व्यक्तिगत कारणों से हुई है और इसका कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *