खड़ी कार के शीशे तोड़कर फरारसीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात।

सीसीटीवी में कैद घटना

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

शिवमोग्गा. शहर के दोड्डमने थाना क्षेत्र अंतर्गत होसमने लेआउट में मंगलवार रात शरारती तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक कार के शीशे तोडक़र नुकसान पहुंचाया और फरार हो गए। घटना हंदी जोगी कैंप इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार कार सुरेश नामक व्यक्ति की है। हमलावरों ने लोहे की रॉड से कार के आगे और साइड के शीशों पर वार कर उन्हें चकनाचूर कर दिया, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। इनमें से एक नकाबपोश युवक ने रॉड से हमला कर शीशे तोड़े और दोनों मौके से भाग निकले। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालांकि, कार पर हमला करने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *