ऑनलाइन ठगी के दो मामलेसांदर्भिक फोटो।

पेंशन कार्ड व विमान टिकट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

फेसबुक विज्ञापन और फर्जी फोन कॉल के जरिए कुल 8.28 लाख रुपए ठगे

साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज

हुब्बल्ली. शहर में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर अपराधियों ने लोगों को झांसा देकर कुल 8.28 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। दोनों मामलों में पीडि़तों की शिकायत पर हुब्बल्ली साइबर क्राइम पुलिस थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले मामले में धारवाड़ के साईनगर निवासी और सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी अरुण कुंदरगी से 5.99 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस के अनुसार अरुण कुंदरगी फेसबुक देख रहे थे, तभी उन्हें यूको बैंक पेंशन कार्ड से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। उन्होंने आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक किया। अगले दिन एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर पेंशन आवेदन के संबंध में जानकारी दी और बाद में व्हाट्सएप पर बैंक के नाम से एक एपीके फाइल भेजकर उसे मोबाइल में इंस्टॉल करने को कहा। फाइल इंस्टॉल करते ही साइबर ठगों ने उनके खाते से 5.99 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए।

दूसरे मामले में हेस्कॉम के ठेकेदार और धारवाड़ निवासी नागरेड्डी तारिकोप्पा से 2.29 लाख रुपए की ठगी की गई। शिकायत के अनुसार एक व्यक्ति ने केईबी के कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार के नाम से फोन कर खुद को उनका परिचित बताया। उसने कहा कि अयोध्या में उनके परिवार के साथ चोरी हो गई है और परिवार को बेंगलूरु आने के लिए तुरंत विमान टिकट बुक करने के लिए पैसे की जरूरत है। इस पर भरोसा कर नागरेड्डी ने बताए गए खाते में 2.29 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

बाद में धोखाधड़ी का पता चलने पर दोनों पीडि़तों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लोगों से ऐसे ऑनलाइन लिंक, फर्जी कॉल और अज्ञात एपीके फाइलों से सतर्क रहने की अपील की है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *