हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़, फैशन डिजाइनर गिरफ्तार, साथी फरारसांदर्भिक फोटो।

सोशल मीडिया से अमीर लोगों को फंसाती थी महिला

पुलिस ने 32.86 लाख के सामान जब्त किए

बेलगावी. शहर के संपन्न लोगों को निशाना बनाकर सोशल मीडिया के जरिए हनी ट्रैप चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में बागलकोट जिले के महालिंगपुर की रहने वाली 33 वर्षीय फैशन डिजाइनर दीपा अवटगी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी शिवानंद मठपति फरार बताया जा रहा है।

यह कार्रवाई तिलकवाड़ी पुलिस ने की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हुक्केरी तालुक निवासी शिवानंद मठपति शहर के संपन्न लोगों की जानकारी इक_ा कर दीपा को देता था। इसके बाद दीपा इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए उनसे संपर्क करती और आकर्षक बातचीत के माध्यम से उन्हें अपने जाल में फंसा लेती थी।

पुलिस के अनुसार, जब परिचय गहरा हो जाता तो वह अश्लील चैट कर उन्हें बेलगावी के एक लॉज में मिलने के लिए बुलाती थी। वहां पहुंचने पर वह व्यक्ति को पहले स्नान करने के लिए कहती और जैसे ही वह बाथरूम में जाता, बाहर से दरवाजा बंद कर उसका मोबाइल फोन, नकदी और कार की चाबियां लेकर फरार हो जाती थी।

इसके बाद वह दूसरे नंबर से फोन कर पैसे की मांग करती और पैसे नहीं देने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी देती थी।

लॉज के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पूरी घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस निरीक्षक परशुराम पूजारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपा अवटगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अदालत की अनुमति से उसे स्टेशन बेल पर रिहा किए जाने की जानकारी दी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 32 लाख 86 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की है। इसमें दो कार, 11 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक डोंगल, तीन कार की चाबियां और 14 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार आरोपी शिवानंद मठपति की तलाश जारी है। इस गिरोह का शिकार और भी लोग हो सकते हैं, इसलिए मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *