उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की नियमित जांच और समयबद्ध टीकाकरण पर दिया जोर
विजयपुर. जिलाधिकारी डॉ. आनंद के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित कर जच्चा-बच्चा मृत्यु दर को शून्य तक लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा अन्य बीमारियों की प्रारंभिक पहचान कर नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना चाहिए।
पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा
जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी कार्यालय स्थित स्वास्थ्य सौधा सभागार में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार जच्चा-बच्चा मृत्यु रोकने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। आरसीएच पोर्टल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रसव से लेकर बच्चे के एक वर्ष की आयु तक उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सा एवं टीकाकरण सेवाओं की जानकारी नियमित रूप से अद्यतन की जाए तथा निर्धारित समय पर सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।
एचपीवी और एमआर टीकाकरण में शत-प्रतिशत उपलब्धि का लक्ष्य
डॉ. आनंद के. ने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में शिक्षा विभाग के सहयोग से 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन अनिवार्य रूप से देनी चाहिए और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना चाहिए।
उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि एमआर-1 और एमआर-2 टीकाकरण के आंकड़ों का विश्लेषण कर जिन बच्चों को टीका नहीं लग पाया है, उनके अभिभावकों को परामर्श देकर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बैठक में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. संपत गुणारी, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. शिवानंद मास्तिहोली, डब्ल्यूएचओ अधिकारी डॉ. मुकुंद गलगली, जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. परशुराम हिटनल्ली, डॉ. एम.बी. बिरादार, डॉ. अर्चना कुलकर्णी, डॉ. जॉन कटवटे, डॉ. अप्पासाहेब इनामदार, डॉ. राजेश्वरी गोलगेरी, डॉ. के.डी. गुंडबावडी सहित सभी तालुक स्वास्थ्य अधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

