पति ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
अस्पताल में भर्ती के समय गले में होने का दावा
मेंगलूरु। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला की मृत्यु के बाद उसके गले से करीब 32 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र गायब होने का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर पांडेश्वर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शक्तिनगर निवासी सुंदर पुजारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 53 वर्षीय पत्नी जानकी को 26 जुलाई की सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें तत्काल ऑटो रिक्शा से शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां हृदय रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण बेहतर उपचार के लिए वेनलॉक अस्पताल रेफर कर दिया गया। आपातकालीन विभाग में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिकायत के अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराते समय जानकी के गले में लगभग 32 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र था। हालांकि, बाद में शव की जांच करने पर मंगलसूत्र गायब मिला। सुंदर पुजारी ने आरोप लगाया है कि मंगलसूत्र किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल ली है।
उन्होंने पुलिस से मंगलसूत्र का पता लगाकर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पांडेश्वर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

