बाबासाहेब के आदर्श आज भी समाज को दे रहे दिशाहुब्बल्ली में बुधवार को दपरे के केंद्रीय कार्यालय रेल सौधा में भारत रत्न डॉ. बीआर. आंबेडकर जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते महाप्रबंधक पी. अनंत।

महाप्रबंधक पी. अनंत ने कहा

दपरे में डॉ. बीआर. आंबेडकर जयंती का आयोजन

हुब्बल्ली. दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) के केंद्रीय कार्यालय रेल सौधा, हुब्बल्ली में बुधवार को भारत रत्न डॉ. बीआर. आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण

इस अवसर पर दपरे के महाप्रबंधक पी. अनंत ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

आंबेडकर के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार थे और उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने आंबेडकर को एक महान अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में याद किया।

शिक्षा और संकल्प का संदेश

पी. अनंत ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। समानता, गरिमा और सामाजिक जिम्मेदारी के उनके आदर्श आज भी पीढिय़ों को प्रेरित कर रहे हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त महाप्रबंधक बीराम मोहन रेड्डी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, मान्यता प्राप्त संघों के प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित थे।

विभिन्न मंडलों में भी आयोजन

दपरे के हुब्बल्ली, मैसूर और बेंगलूरु मंडलों के कार्यालयों एवं कार्यशालाओं में भी आंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *