बेंगलूरु में बारिश का कहर: दीवार गिरने से सात लोगों की मौतअस्पताल का दौरा कर मरिजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या।

बोवरिंग अस्पताल के पास बड़ा हादसा

तेज आंधी-बारिश बनी वजह

सीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने की की घोषणा

बेंगलूरु. कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में बुधवार शाम हुई तेज बारिश ने भीषण हादसे का रूप ले लिया। शहर के बोवरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के पास स्थित कंपाउंड दीवार गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

आधे घंटे की बारिश बनी जानलेवा

जानकारी के अनुसार, लगभग आधे घंटे तक चली तेज बारिश और आंधी ने शिवाजीनगर इलाके में तबाही मचा दी। अचानक आई तेज हवा और बारिश के कारण करीब 8 फीट ऊंची दीवार भरभराकर गिर गई।
मृतकों में दो पुरुष और पांच महिलाएं समेत सात लोग शामिल हैं। आशंका है कि मृतकों में पैदल राहगीर और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले लोग भी शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल के बाहर कई ठेले वाले और राहगीर बारिश से बचने के लिए दीवार के पास तिरपाल के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ दीवार अचानक ढह गई और उसके नीचे कई लोग दब गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर कुछ घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीएम सिद्धरामय्या का दौरा

घटना के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
इस दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए।

मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा

मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए। घटना स्थल का दौरा कर अधिकारियों से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाने की बात कही गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, बेंगलूरु में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। नागरिकों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *