पीर श्री शांतिनाथ महाराज के नाम भजन संध्या आयोजितभजन संध्या में भजप प्रस्तुत करते गायक लाला भाई।

चित्रदुर्ग. नगर के केईबी समुदाय भवन, एनएच-4 सर्विस रोड में रविवार रात्रि 8 बजे समस्त राजपूत समाज श्रीनाथजी भक्त मंडल के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था।

यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज की तेरहवीं पुण्यतिथि (वार्षिकोत्सव) के अवसर पर श्रद्धांजलियों के लिए आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायक लाला भाई ग्रुप ने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अतिरिक्त प्रवीण माली, तुलछ सिंह परमार और आस्था खारवाल ने भी भजनों की प्रस्तुति दी।

मंच संचालन जेठू सिंह राजपुरोहित ने किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को शांतिनाथ महाराज की शिक्षाओं और उनके योगदान के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में नूतन और झांकी नृत्य कलाकार भरत प्रजापत ने धार्मिक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाया। कार्यक्रम में बुजुर्ग और युवा सभी ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और भजनों का आनंद लिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धा व्यक्त करना और समाज में सांस्कृतिक तथा धार्मिक चेतना को बनाए रखना था। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *