आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें गठित
चित्रदुर्ग. शहर के रामदास कंपाउंड इलाके में एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने 46 वर्षीय व्यक्ति की उसके ही घर में घुसकर धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रमोद (46) के तौर पर की गई है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रमोद घर में अकेले थे और रात के समय बदमाशों ने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह करीब 8 बजे घर का दरवाजा खोला गया। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस को संदेह है कि यह हत्या किसी महिला के साथ अवैध संबंध के चलते की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक अरुण गौड़ा और निरीक्षक नयूम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
यह मामला चित्रदुर्ग शहर पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
