गुप्त सूचना पर छापा
संयुक्त कार्रवाई में वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
दो आरोपितों पर मामला दर्ज
बल्लारी. जिले में अवैध राशन चावल की तस्करी के खिलाफ खाद्य विभाग और हचोल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने करीब 30 से 40 क्विंटल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का चावल तथा उसे ले जा रहे मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया। जब्त चावल की अनुमानित कीमत 97,280 रुपए बताई गई है।
वाहन की जांच में खुलासा
अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बैरगामदिन्नी गांव से नाडंग गांव की ओर अवैध रूप से राशन चावल ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर खाद्य निरीक्षक विजयकुमार के नेतृत्व में टीम ने हचोल्ली पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। जांच के दौरान बोलेरो वाहन से 80 बोरियों में भरा 30 से 40 क्विंटल राशन चावल बरामद किया गया।
जांच जारी
कार्रवाई के दौरान वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में केशव और वेंकटेश के खिलाफ हचोल्ली पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस और खाद्य विभाग जांच कर रहे हैं कि अवैध राशन चावल के कारोबार के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या नहीं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब और पात्र परिवारों के लिए निर्धारित खाद्यान्न की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

