धान की रोपाई प्रभावित, मक्का फसल को भी बारिश का इंतजार
शिवमोग्गा. तालुक में मानसून की अनियमित बारिश के कारण कृषि गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। जून में सामान्य से काफी कम बारिश हुई, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश के बाद फिर मौसम शुष्क हो गया। अब बादल तो छा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
तालुक के कई क्षेत्रों में मक्का की बुवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन फसल की बढ़वार के लिए तत्काल बारिश की आवश्यकता है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
वहीं, धान की रोपाई के लिए किसान खेतों की तैयारी पहले ही कर चुके हैं, लेकिन बारिश की कमी के कारण रोपाई का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। लगातार बदलते मौसम और बारिश की आंख-मिचौली से खरीफ सीजन प्रभावित होने लगा है।
किसानों का कहना है कि समय पर अच्छी बारिश नहीं होने से उत्पादन पर असर पडऩे की आशंका बढ़ गई है। मानसून की अनिश्चितता ने क्षेत्र के अन्नदाताओं की चिंता और परेशानी दोनों बढ़ा दी हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

