किसान, महिला और युवाओं के सशक्तीकरण समेत समग्र विकास की मांग
गदग। जिले के समग्र विकास की मांग को लेकर जेन-जी मतदाताओं एवं नागरिक मंच की ओर से रक्त से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ शहर के मंजुनाथ नगर में किया गया।
विकास के लिए उठाई आवाज
अभियान के तहत गदग-बेटगेरी जुड़वां शहर के समग्र विकास के साथ-साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण की मांग उठाई गई। आयोजकों ने कहा कि जिले के विकास से जुड़े मुद्दों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
अभियान में शामिल लोगों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन पर अपने रक्त से हस्ताक्षर किए। इसके बाद यह ज्ञापन गदग के जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया। अभियान में युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर जिले के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

