मिनी विधानसौधा में खादी मेले की शुरुआतहुब्बल्ली के मिनी विधानसौधा परिसर में शुरू हुई खादी उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी में खादी वस्त्र खरीददे तहसीलदार महेश गस्ते।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 14 अगस्त तक बिक्री-प्रदर्शनी

खादी उत्पादों पर 35 प्रतिशत छूट

हुब्बल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर और राज्य सरकार की ‘खादी वस्त्र संहिता’ को अनिवार्य रूप से लागू करने के उद्देश्य से सोमवार से शहर के मिनी विधानसौधा परिसर में खादी उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी शुरू हुई। तहसील प्रशासन की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी 14 अगस्त तक चलेगी।

पहले दिन 23 हजार रुपए की बिक्री

बेंगेरी स्थित खादी ग्रामोद्योग संघ ने परिसर में अपना स्टॉल लगाया है। यहां निर्मित राष्ट्रध्वज, साडिय़ां, शर्ट, चूड़ीदार सहित विभिन्न प्रकार के खादी वस्त्र और उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहकों को 35 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। पहले ही दिन करीब 23 हजार रुपए के खादी उत्पादों की बिक्री हुई।

स्टॉल का उद्घाटन करने के बाद तहसीलदार महेश गस्ते ने कहा कि खादी वस्त्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने ‘खादी वस्त्र संहिता’ लागू की है। इसके तहत प्रत्येक माह के पहले शनिवार, राष्ट्रीय पर्वों और सरकारी कार्यक्रमों के दौरान खादी वस्त्र पहनना अनिवार्य किया गया है।

250 कर्मचारियों को खादी खरीदने के निर्देश

उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन के अंतर्गत 23 विभाग आते हैं, जिनमें करीब 250 कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी कर्मचारियों को खादी वस्त्र खरीदने के लिए निर्देशित किया गया है।

सरकारी कर्मचारियों से मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

खादी ग्रामोद्योग भंडार के प्रबंधक संगमेश सालिमठ ने कहा कि खादी का उपयोग घटते समय में तहसील प्रशासन की ओर से परिसर में स्टॉल लगाकर बिक्री की सुविधा देना स्वागतयोग्य कदम है। सरकारी कर्मचारियों से भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और वे साड़ी तथा शर्ट खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *