केकेआरटीसी की 5000 बसों में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट सुविधाकेकेआरटीसी की बसें।

अब यात्री फोनपे और गूगल पे से कर सकेंगे टिकट भुगतान

क्यूआर कोड स्कैन कर मिलेगा टिकट

कलबुर्गी. कल्याण कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम (केकेआरटीसी) के बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। निगम की बसों में अब डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे यात्री नकद राशि के बिना भी आसानी से टिकट खरीद सकेंगे।

निगम की बसों में सफर करने वाले यात्री अब फोनपे, गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से क्यूआर कोड स्कैन कर किराया भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा निगम के अंतर्गत आने वाले सभी नौ डिवीजनों में लागू की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल करीब 50 प्रतिशत बसों में डिजिटल भुगतान व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जबकि शेष बसों में भी जल्द यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। पिछले एक सप्ताह से कई बसों में इसका सफल संचालन किया जा रहा है।

5000 बसों में लागू होगी सुविधा

यह डिजिटल भुगतान व्यवस्था कलबुर्गी-1, कलबुर्गी-2, यादगीर, बीदर, रायचूर, कोप्पल, विजयनगर, बल्लारी और विजयपुर डिवीजनों की लगभग 5000 बसों में लागू की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि केकेआरटीसी क्षेत्र की किसी भी बस में यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता किया गया है, जिसके माध्यम से ऑनलाइन लेनदेन की प्रक्रिया संचालित होगी।

कंपनी देगी मशीनों की जिम्मेदारी

निगम को डिजिटल भुगतान मशीनें ओटीपीएल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक मशीन के लिए निगम को प्रतिमाह 450 रुपए किराया देना होगा। मशीन खराब होने, मरम्मत करने अथवा नई मशीन उपलब्ध कराने की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

निगम के इस कदम से यात्रियों को नकदी रखने की परेशानी से राहत मिलेगी और बस सेवा में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *