50 प्रतिशत छूट भी नहीं लुभा पाई बकायादारों कोयादगीर में बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन।

यादगीर में 60.91 लाख रुपए का जुर्माना अब भी बकाया

20 दिन में केवल 1.23 लाख की वसूली

यादगीर। यातायात नियमों का उल्लंघन कर जुर्माना नहीं भरने वाले वाहन मालिकों और चालकों को राहत देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से घोषित 50 प्रतिशत छूट का भी अपेक्षित असर नहीं हुआ। 21 जून से 10 जुलाई तक चली छूट अवधि में यादगीर शहर में केवल 435 मामलों से 1.23 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा सका। वहीं 60.91 लाख रुपए अब भी बकाया हैं।

12,119 ई-चालान, 67.91 लाख का जुर्माना

यादगीर शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन के 12,119 ई-चालान मामले दर्ज किए गए थे, जिन पर कुल 67.91 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। छूट लागू होने से पहले ही 1,166 मामलों में 6.40 लाख रुपए वसूल किए जा चुके थे। शेष 10,953 मामलों में 61.51 लाख रुपए की वसूली होनी थी।

छूट अवधि में ऑफलाइन माध्यम से 323 मामलों में 91,500 रुपए तथा ऑनलाइन माध्यम से 112 मामलों में 32 हजार रुपए वसूल किए गए। इस तरह कुल 435 मामलों में 1.23 लाख रुपए जमा हुए।

ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा

छूट का लाभ दिलाने के लिए यातायात थाने में अलग कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। यातायात पुलिसकर्मियों को पीडीए मशीन उपलब्ध कराकर मौके पर ऑनलाइन जुर्माना भरने की सुविधा भी दी गई। इसके बावजूद वाहन मालिकों और चालकों ने बकाया जुर्माना चुकाने में खास रुचि नहीं दिखाई।

किन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई?

सिग्नल तोडऩे, ट्रिपल राइडिंग, वन-वे में गलत दिशा में वाहन चलाने, तेज गति, सडक़ किनारे गलत पार्किंग, फुटपाथ पर वाहन खड़ा करने जैसे मामलों में जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल, सीट बेल्ट नहीं लगाने, दोपहिया वाहन पर तीन लोगों के सवार होने तथा निर्धारित संख्या से अधिक स्कूली बच्चों को ले जाने पर भी कार्रवाई की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक पृथ्विक शंकर ने कहा कि छूट के दौरान वाहन चालकों ने अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई है। इसके बावजूद प्रमुख चौराहों और सडक़ों पर यातायात पुलिस तैनात रहकर नियम तोडऩे वालों से जुर्माना वसूलती रहेगी।

शहर में नियमों का उल्लंघन जारी

यादगीर शहर में सडक़ किनारे, बाजारों और फुटपाथ पर बेतरतीब वाहन खड़े करने का सिलसिला जारी है। नेताजी सर्कल, चित्तापुर रोड, रेलवे स्टेशन, पुराने व नए बस अड्डे, गांधी सर्कल, हत्तिकुणी क्रॉस रोड और गंज सर्कल सहित बाजार क्षेत्रों में सडक़ पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *