धारवाड़ जिले में पशुपालन विभाग की पहल
सिंचाई सुविधा वाले पशुपालक किसानों को छोटे पैकेटों में विभिन्न चारा फसलों के बीज वितरित किए जाएंगे
हुब्बल्ली। मानसून की कमी के चलते जिले में आने वाले दिनों में पशुओं के लिए चारे की कमी की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से राज्य सरकार से विभिन्न प्रकार की चारा फसलों के बीज के छोटे पैकेट मंगाकर किसानों को नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।
सिंचाई सुविधा वाले पशुपालक किसानों को इन चारा बीजों का वितरण नजदीकी पशु चिकित्सकीय संस्थानों, दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों तथा ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा। इसका उद्देश्य पशुओं के लिए पर्याप्त हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
विभाग के उपनिदेशक डॉ. एस.वी. संती ने बताया कि चारा बीज प्राप्त करने के इच्छुक किसानों को फ्रूट्स आइडी और आधार कार्ड के साथ अपने नजदीकी पशु चिकित्सकीय संस्थान में जाकर नाम पंजीकृत कराना होगा।
विभाग ने पात्र पशुपालक किसानों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि चारे की संभावित कमी से पशुपालन गतिविधियों पर पडऩे वाले असर को कम किया जा सके।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
