मंत्री संतोष लाड ने दिखाई हरी झंडी
135वीं जयंती पर निकली विशाल रैली
लोककलाओं की झलक से गूंजा शहर
हुब्बल्ली. संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बीआर. आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर धारवाड़ में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, जिला पंचायत और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम एवं जिला प्रभारी मंत्री संतोष एस. लाड ने किया।
भव्य रैली ने शहर में भरा उत्साह
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों-कोर्ट सर्कल, संगम सर्कल, मदारमड्डी, भूसप्पा चौक और अन्य क्षेत्रों से होती हुई कर्नाटक विद्यावर्धक संघ के डॉ. पाटील पुट्टप्पा सभागार तक पहुंची। शोभायात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को उत्सवमय बना दिया।
अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर जिलाधिकारी स्नेहल आर., जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटील, पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने आंबेडकर के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के सिद्धांत आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके विचारों को जीवन में अपनाना चाहिए।
वहीं, मंत्री संतोष एस. लाड ने अपने संबोधन में कहा कि आंबेडकर का जीवन संघर्ष और उपलब्धियों का प्रतीक है। उनका संविधान देश को एकता के सूत्र में बांधता है।
प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
कार्यक्रम के तहत आलूर वेंकट राव सर्कल स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर और बसवेश्वर की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ा और लोकनृत्य, करडी मज्जलू, नंदीकोलु जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

