दादी के हत्यारोपी पोते के पैर में गोली मारकर गिरफ्तारअस्पताल में भर्ती आरोपी के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारी।

गांजा छोडऩे की नसीहत से नाराज होकर की थी हत्या

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर भी किया हमला

शिवमोग्गा. शिवमोग्गा में अपनी दादी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पोते को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस दल पर धारदार हथियार से हमला कर भागने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार, आनंदराव बस्ती निवासी किशोर (28) गांजा का आदी था और घर पर दोस्तों के साथ नशा करता था। उसकी दादी सुशीलम्मा (65) लगातार उसे नशा छोडऩे की समझाइश दे रही थीं। बुधवार को वह उसकी शिकायत करने पुलिस थाने जाने वाली थीं। इसी बात से नाराज होकर किशोर ने बीच सडक़ पर उनकी पत्थर से हमला कर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक बी. निखिल के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि किशोर वाजपेयी लेआउट में छिपा है। उसे पकडऩे पहुंची दोड्डपेट थाना पुलिस पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर भागने का प्रयास किया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

चेतावनी के तौर पर हवा में फायरिंग के बावजूद आरोपी नहीं रुका। इसके बाद थाना निरीक्षक सत्यनारायण ने आत्मरक्षा और आरोपी को काबू करने के लिए उसके पैर में गोली मार दी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर मेग्गान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, किशोर के खिलाफ पहले भी गांजा सेवन और तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की आगे की जांच कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *