मंत्री ने खेतों का किया निरीक्षण
विधायक एन.एच. कोनरेड्डी बोले- किसानों को मुआवजा दिलाने का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे
हुब्बल्ली। मंत्री संतोष एस. लाड ने कहा कि धारवाड़ जिले में ‘हरित सूखे (ग्रीन ड्रॉट) जैसी स्थिति बनी हुई है। खेतों में फसलें हरी दिखाई दे रही हैं, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से उनकी बढ़वार रुक गई है।
मूंग, प्याज और कपास की फसल प्रभावित
मंत्री संतोष लाड ने हारोबेलवडी और मोरब गांवों के खेतों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि जिले में वर्षा की कमी का सीधा असर खरीफ फसलों पर पड़ा है। मूंग, प्याज और कपास सहित विभिन्न फसलें नमी के अभाव में मुरझाने लगी हैं और उनका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है।
सभी तालुकों का होगा सर्वे
उन्होंने कहा कि जिले के सभी तालुकों में फसलों की स्थिति का विस्तृत आकलन किया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी, ताकि वास्तविक स्थिति के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें।
विधानसभा में उठेगा मुआवजे का मुद्दा
इस दौरान विधायक एन.एच. कोनरेड्डी ने कहा कि वर्षा की कमी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वे विधानसभा सत्र में फसल क्षति का मुद्दा प्रमुखता से उठाकर प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत एवं उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

