जश्ने ईद मिलादुन्नबी में गूंजी हम्द-ओ-नातमस्जिद व आशूरखाना मुस्लिम जमात नागशेट्टीकोप्पा, हुब्बल्ली की ओर से संचालित अरबी मदरसे में रविवार को आयोजित जश्ने ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य।

बच्चों ने पेश किए शानदार कार्यक्रम

हुब्बल्ली। मस्जिद व आशूरखाना मुस्लिम जमात नागशेट्टीकोप्पा, हुब्बल्ली की ओर से संचालित अरबी मदरसे में रविवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मदरसे के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हम्द, नात, तकरीर सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन से हुई। इसके बाद मदरसे के बच्चों ने खूबसूरत अंदाज में हम्द-ए-बारी तआला और नात-ए-पाक पेश कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सीरत, उनके आदर्श जीवन, इंसानियत, भाईचारे, प्रेम, शांति और नेक आचरण का संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तकरीर के माध्यम से ईद मिलादुन्नबी की अहमियत पर प्रकाश डाला। बच्चों ने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम का जीवन पूरी मानवता के लिए रहनुमाई का स्रोत है। उन्होंने सच्चाई, ईमानदारी, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद, पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार तथा आपसी भाईचारे की शिक्षा दी।

मदरसे के नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित अभिभावकों एवं जमात के पदाधिकारियों ने खूब सराहा। बच्चों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ मंच पर अपनी बात रखने का आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश करते हुए समाज में शांति, सौहार्द, भाईचारे और आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया गया। अंत में देश और समाज की खुशहाली, अमन-चैन तथा सभी के लिए बेहतरी की दुआ की गई। कार्यक्रम में जमात के पदाधिकारी, मदरसे के शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *