हुब्बल्ली से विजयपुर जा रही बस नवलगुंद के पास अनियंत्रित होकर पलटी, घायलों का अस्पताल में उपचार
हुब्बल्ली। हुब्बल्ली से विजयपुर जा रही कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस रविवार को धारवाड़ जिले के नवलगुंद स्थित गोब्बरगुंपी क्रॉस के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नरगुंद तालुक अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। नवलगुंद पुलिस थाने के पीएसआइ जनार्दन भटरल्ली ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
प्रारंभिक जांच में बस के चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

