ड्रोन तकनीक से केपीटीसीएल की बड़ी उपलब्धि

11 हजार से अधिक ट्रांसमिशन टावरों का निरीक्षण

1.50 लाख तकनीकी खामियां दूर

बजली बाधाएं 85 प्रतिशत घटीं

हुब्बल्ली. कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) ने उच्च व अति उच्च वोल्टेज (ईएचवी) विद्युत प्रसारण लाइनों के निरीक्षण और रखरखाव में अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक अपनाकर डिजिटल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। निगम ने अब तक 11 हजार से अधिक ट्रांसमिशन टावरों का निरीक्षण कर 1.50 लाख से अधिक तकनीकी खामियों की पहचान कर उन्हें दूर किया है। इससे विद्युत व्यवधानों में लगभग 85 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

हाईटेक ड्रोन से हो रही सटीक निगरानी

केपीटीसीएल द्वारा उपयोग किए जा रहे विशेष ड्रोन उच्च-रिजॉल्यूशन कैमरे, थर्मल इमेजिंग और लिडार सेंसर से लैस हैं। इनकी मदद से घने जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों और शहरी इलाकों से गुजरने वाली ट्रांसमिशन लाइनों, टावरों, कंडक्टरों और इंसुलेटरों का सुरक्षित एवं सटीक निरीक्षण किया जा रहा है।

थर्मल कैमरे ढीले संपर्कों या उपकरणों में उत्पन्न अत्यधिक गर्मी (हॉटस्पॉट) का तुरंत पता लगा लेते हैं, जिससे संभावित खराबी को बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले ही दूर किया जा सकता है।

डिजिटल निगरानी से बेहतर निर्णय

ड्रोन से प्राप्त आंकड़े सीधे केपीटीसीएल के इंजीनियरों तक पहुंच रहे हैं। भविष्य में इन्हें डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा, जिससे नए ऊर्जा भवन के नियंत्रण कक्ष से पूरे ट्रांसमिशन नेटवर्क की रियल टाइम निगरानी संभव होगी।

उल्लेखनीय उपलब्धियां

11,000 से अधिक ट्रांसमिशन टावरों का निरीक्षण।
3,370 किलोमीटर से अधिक विद्युत प्रसारण लाइनों का सफल सर्वेक्षण।
1.50 लाख से अधिक तकनीकी दोषों की पहचान और डिजिटल ट्रैकिंग।
बिजली आपूर्ति बाधाओं की संख्या 519 से घटकर केवल 73 रह गई, यानी लगभग 85 प्रतिशत की कमी।
200 से अधिक गंभीर तकनीकी समस्याओं का केवल पांच विशेष रखरखाव अभियानों के दौरान समाधान।

भविष्य की स्मार्ट ग्रिड व्यवस्था की तैयारी

केपीटीसीएल के अनुसार, ड्रोन आधारित निरीक्षण से मिली जानकारी को भविष्य में जीआईएस और ईआरपी प्रणालियों के साथ भी एकीकृत किया जाएगा। इससे संपत्ति प्रबंधन, रखरखाव और निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह डेटा आधारित हो जाएगी तथा राज्य की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और आधुनिक बनेगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *