मलबा हटते ही फिर दौड़ी मेंगलूरु-बेंगलूरु रेल सेवाएडकुमेरी–सिरीबागिलु रेलखंड पर भूस्खलन के बाद ट्रैक मरम्मत पूरी होने पर सुरक्षा परीक्षण के तहत पटरी पर दौड़ता इंजन।

एडकुमेरी-सिरीबागिलु खंड में ट्रैक मरम्मत पूरी, फिलहाल 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

सुल्या (दक्षिण कन्नड़)। भारी वर्षा के कारण एडकुमेरी और सिरीबागिलु के बीच रेलवे ट्रैक पर हुए भूस्खलन के बाद बाधित मेंगलूरु-बेंगलूरु रेल सेवा सोमवार रात से पुन: शुरू कर दी गई। दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने मलबा हटाने और ट्रैक की मरम्मत का कार्य निर्धारित समय में पूरा कर मार्ग को यातायात के लिए सुरक्षित घोषित किया।

सुरक्षा जांच के बाद मिली संचालन की अनुमति

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रैक का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया गया। सभी सुरक्षा परीक्षण सफल रहने पर सोमवार रात परीक्षण के तौर पर इंजन चलाकर ट्रैक की मजबूती परखी गई। इसके बाद नियमित रेल परिचालन को मंजूरी दे दी गई।

हालांकि, मरम्मत वाले हिस्से में एहतियात के तौर पर फिलहाल 10 किलोमीटर प्रति घंटे की अस्थायी गति सीमा लागू की गई है। इसके कारण शुरुआती दिनों में कुछ ट्रेनों के संचालन में विलंब हो सकता है। रेलवे ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से समय-सारिणी को सामान्य किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया गया है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तकनीकी परीक्षणों के बाद ही रेल यातायात बहाल किया गया है।

मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने के लिए मैसूर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुदित मित्तल वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कर्मचारियों के सतत प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रेल सेवा को शीघ्र बहाल करना प्राथमिकता थी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *