जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहींजिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी स्नेहल आर.।

जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने दी चेतावनी

अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के दिए निर्देश

साइबर अपराध व नशे पर सख्ती के आदेश

धारवाड़. जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जिलाधिकारी स्नेहल ने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए कि जिले की समस्याएं मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचें। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न होने दें। प्राकृतिक आपदाओं से पूर्व आवश्यक एहतियाती कदम उठाने तथा सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

स्कूल बंद नहीं होंगे

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी विद्यालय को बंद नहीं किया जाएगा। 25 जून तक सभी स्कूल भवनों की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने, यूनिफार्म और जूते वितरण पूर्ण करने तथा विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुन: प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए गए।

कर्तव्य ऐप से उपस्थिति अनिवार्य

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारी सुबह 10 बजे और शाम 5 बजे के बाद कर्तव्य ऐप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अपने आवास पर लोगों को बुलाने से भी परहेज करना चाहिए।

साइबर अपराध और नशे पर नियंत्रण

पुलिस विभाग को साइबर अपराध, ऑनलाइन सट्टेबाजी, मादक पदार्थों की तस्करी तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक तालुक में राउडी स्क्वाड गठित करने की सलाह दी।

जनसंपर्क बैठकों की होगी नियमित व्यवस्था

जिले में होबली, तालुक और जिला स्तर पर नियमित जनसंपर्क बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों को सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबन जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश पाटिल, पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *