मुफ्त बस पास योजना पर सर्वर संकट, छात्र परेशान

सेवा सिंधु पोर्टल की तकनीकी खामियों से आवेदन प्रक्रिया प्रभावित

घंटों इंतजार के बाद लौट रहे विद्यार्थी

मेंगलूरु/उडुपी. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क बस पास योजना तकनीकी समस्याओं के कारण शुरुआती दौर में ही लडख़ड़ाती नजर आ रही है। दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में हजारों विद्यार्थी सेवा सिंधु पोर्टल पर आवेदन करने के लिए साइबर केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सर्वर और ओटीपी संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा छात्रों के लिए मुफ्त बस पास सुविधा की घोषणा के बाद 12 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। विद्यार्थियों को मोबाइल, साइबर केंद्र, बेंगलूरु वन, कर्नाटक वन और नाडा कार्यालयों के माध्यम से आवेदन की सुविधा दी गई है। लेकिन पोर्टल पर लगातार आ रही तकनीकी बाधाओं ने छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है।

घंटों इंतजार, फिर भी नहीं हो रहा आवेदन

नेल्याडी और आसपास के क्षेत्रों में छात्र सुबह से ही आवश्यक दस्तावेज लेकर साइबर केंद्रों में पहुंच रहे हैं, लेकिन वेबसाइट नहीं खुलने और सर्वर के जवाब नहीं देने से आवेदन अधूरे रह जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक और समय की हानि उठानी पड़ रही है।

इंद्रप्रस्थ विद्यालय, उप्पिनंगडी के छात्र आयुष पी. ने बताया कि वेबसाइट खुल नहीं रही है और उन्हें रोजाना बस किराया अपनी जेब से देना पड़ रहा है।

कौक्राडी-नेल्याडी स्थित मैट्रिक्स ग्राम वन केंद्र के संचालक विश्वनाथ एन. ने कहा कि सर्वर ठप रहने से एक भी आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है और छात्रों का आक्रोश साइबर केंद्र संचालकों को झेलना पड़ रहा है।

ओटीपी और रूट चयन भी बना समस्या

उडुपी जिले में छात्रों को आधार सत्यापन के बाद सेवा सिंधु का ओटीपी नहीं मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। इसके अलावा पोर्टल में स्वचालित रूप से प्रदर्शित होने वाले बस मार्गों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालयों और कॉलेजों के लिए सही रूट का चयन नहीं हो पा रहा है।

सुधार का भरोसा

केएसआरटीसी अधिकारियों के अनुसार, रूट चयन की व्यवस्था को मैन्युअल किया गया है और ओटीपी व सर्वर संबंधी तकनीकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास जारी है। छात्रों और अभिभावकों ने सरकार से सर्वर क्षमता बढ़ाने और आवेदन प्रक्रिया को शीघ्र सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *