सांसद जगदीश शेट्टर ने कहा
बेलगावी-सिकंदराबाद वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी
बेलगावी. सांसद जगदीश शेट्टर ने मंगलवार को बेलगावी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 17074 बेलगावी-सिकंदराबाद वीकली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई रेल सेवा शुरू होने से कर्नाटक और तेलंगाना के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर सांसद जगदीश शेट्टर ने कहा कि नई ट्रेन सेवा दोनों राज्यों के बीच यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाएगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। लंबे समय से इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है।
रेलवे विभाग के अनुसार ट्रेन संख्या 17074 बेलगावी-सिकंदराबाद वीकली एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार दोपहर 1 बजे बेलगावी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 17073 सिकंदराबाद-बेलगावी वीकली एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार सुबह 4.30 बजे सिकंदराबाद से चलकर अगले दिन सुबह 10.30 बजे बेलगावी पहुंचेगी।
उद्घाटन समारोह में अभय पाटिल, पूर्व विधायक अनिल बेणके, रेलवे के अतिरिक्त मंडल प्रबंधक प्रेमचंद्रा सहित कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद थे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

