विशेष ट्रेन को मिला स्थायी दर्जा
3 जून से नए रेल नंबर के साथ होगी संचालन की शुरुआत
उडुपी. मेंगलूरु और सूरत के बीच संचालित विशेष रेल सेवा को अब नियमित रूप से सप्ताह में दो दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को स्थायी संचालन की मंजूरी दी है।
अब तक 09057/09058 नंबर के तहत विशेष रेल सेवा के रूप में संचालित यह ट्रेन 3 जून से नए नंबर 19057/19058 के साथ नियमित सेवा प्रदान करेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 19057 प्रत्येक बुधवार और रविवार को शाम 7.35 बजे सूरत से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7.45 बजे मेंगलूरु जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19058 प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को रात 10.30 बजे मेंगलूरु जंक्शन से प्रस्थान कर अगले दिन रात 11.45 बजे सूरत पहुंचेगी।
यह रेल सेवा उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, चिपलूण, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सावंतवाड़ी, थिविम, मडगांव, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुरुडेश्वर, भटकल, बयंदूर (मूकांबिका रोड), कुंदापुर, उडुपी, मूल्की और सुरतकल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 8 वातानुकूलित कोच, 6 शयनयान कोच, 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।
रेलवे के इस निर्णय से तटीय कर्नाटक और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों, व्यापारियों तथा प्रवासी कामगारों को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

