अरक्कोनम स्टेशन कार्य के कारण कई रेलगाड़ियों के मार्ग बदले

कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

हुब्बल्ली-चेन्नई सहित बेंगलूरु से चलने वाली अनेक ट्रेनों पर असर

यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारिणी जांचने की सलाह

हुब्बल्ली. दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल स्थित अरक्कोनम रेलवे स्टेशन पर तीसरी और चौथी रेल लाइन को जोडऩे के लिए किए जा रहे पुनर्निर्माण कार्य के चलते जून माह में कई महत्वपूर्ण रेलगाडिय़ों के मार्ग में परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण तथा समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 4 जून से 21 जून 2026 के बीच पटना-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलूरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जसीडीह-बेंगलूरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बेंगलूरु-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, अगरतला हमसफर एक्सप्रेस, दरभंगा-मैसूरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई रेलगाडिय़ों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। इन ट्रेनों को गुडूर, रेणिगुंटा, तिरुत्तणी, मेलपक्कम और कटपडी मार्ग से चलाया जाएगा तथा कुछ स्टेशनों पर ठहराव भी बदला गया है।

हुब्बल्ली और चेन्नई के बीच चलने वाली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाडिय़ां भी प्रभावित रहेंगी। 19 और 20 जून को संचालित होने वाली हुब्बल्ली-चेन्नई तथा चेन्नई-हुब्बल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और रेणिगुंटा तथा कडप्पा स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।

इसके अलावा 6 से 21 जून तक बेंगलूरु-चेन्नई लालबाग एक्सप्रेस तथा अशोकपुरम-चेन्नई एक्सप्रेस को कटपडी स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। वहीं चेन्नई से चलने वाली संबंधित रेलगाडिय़ां इसी अवधि में कटपडी से प्रारंभ होंगी।

रेलवे ने बताया कि 21 जून को चलने वाली चेन्नई सेंट्रल-हुब्बल्ली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 60 मिनट विलंब से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी रेलगाड़ी की नवीनतम स्थिति, मार्ग और समय-सारिणी की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *