रेलवे ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

कई सेवाएं रद्द और मार्ग परिवर्तित

होन्नावल्ली रोड-अरसीकेरे खंड में निर्माण कार्य के चलते जून माह में यात्रियों को असुविधा

यात्रा से पहले स्थिति जांचने की सलाह

शिवमोग्गा. विश्वेश्वरय्या जल निगम लिमिटेड (वीजेएनएल) द्वारा होन्नावल्ली रोड और अरसीकेरे रेलवे स्टेशनों के बीच नहर पार निर्माण कार्य किए जाने के कारण दक्षिण पश्चिम रेलवे (दपरे) ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव की घोषणा की है। रेलवे विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जून माह में अनेक रेलगाडिय़ां रद्द, परिवर्तित मार्ग से संचालित, नियंत्रित तथा आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

रेलवे ने तुमकूरु-शिवमोग्गा टाउन पैसेंजर, शिवमोग्गा-तुमकूरु पैसेंजर, तुमकूरु-शिवमोग्गा एक्सप्रेस, केएसआर बेंगलूरु-शिवमोग्गा जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित दस रेल सेवाओं को विभिन्न तिथियों पर पूर्णत: रद्द किया है।

इसके अलावा तिरुनेलवेली-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस, केएसआर बेंगलूरु-होसपेट पैसेंजर, केएसआर बेंगलूरु-हुब्बल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, पंढरपुर-मैसूरु एक्सप्रेस, बेलगावी-बेंगलूरु एक्सप्रेस तथा अन्य महत्वपूर्ण रेलगाडिय़ों को हासन और अरसीकेरे मार्ग से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का तुमकूरु, तिपटूर तथा कुछ अन्य स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा।

रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन समय में भी बदलाव किया है। यशवंतपुर-शिवमोग्गा टाउन एक्सप्रेस, शिवमोग्गा-तुमकूरु एक्सप्रेस, शिवमोग्गा-बेंगलूरु जनशताब्दी एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलूरु एक्सप्रेस तथा बेलगावी-बेंगलूरु वंदे भारत एक्सप्रेस को मार्ग में 15 से 75 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

तालगुप्पा-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस को अरसीकेरे तक ही संचालित किया जाएगा, जबकि बेंगलूरु-धारवाड़ एक्सप्रेस अरसीकेरे से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। वहीं चिक्कमगलूरु-यशवंतपुर एक्सप्रेस 7 और 14 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन से दो घंटे विलंब से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति, समय-सारिणी और मार्ग की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *