2 करोड़ रुपए की नई सड़क खोदने पर भड़के लोगघर के सामने जमा नाला निर्माण कार्य की मिट्टी।

नाले के काम के लिए तोड़ी गई कंक्रीट सडक़

विभागों में समन्वय की कमी पर उठे सवाल

हुब्बल्ली. शहर के वीरापुर ओणी स्थित एरडेत्तिन मठ के सामने करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई नई कंक्रीट सडक़ को अब नाला निर्माण कार्य के लिए खोद दिया गया है। इस पर स्थानीय नागरिकों ने भारी नाराजगी जताते हुए इसे सरकारी धन की बर्बादी करार दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2023 में हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के विशेष अनुदान से वीरापुर ओणी से यल्लापुर ओणी तक कंक्रीट सडक़ बनाई गई थी। उस समय ही नागरिकों ने पहले नाला और पाइपलाइन कार्य पूरा करने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने उसे नजरअंदाज कर सडक़ निर्माण करा दिया। अब उसी सडक़ को फिर से खोदना पड़ रहा है।

वर्तमान में कर्नाटक ग्रामीण विकास एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (केआरआईडीएल) की 50 लाख रुपए की लागत से भूमिगत नाला पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया गया है।

एरडेत्तिन मठ के पास रहने वाले लक्ष्मण हिरेमठ ने कहा कि “जनप्रतिनिधि और अधिकारी यह अच्छी तरह जानते थे कि यहां नाले की समस्या है। पहले नाले की मरम्मत कर सडक़ बनानी चाहिए थी। अब जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद हो रहा है।

स्थानीय निवासी सैयद इम्तियाज ने बताया कि सडक़ खोदने से निकली मिट्टी घरों और दुकानों के सामने जमा हो गई है, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। आपात स्थिति में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

महानगर निगम पार्षद शिवु मेणसिनकाई ने भी विभागों के बीच समन्वय की कमी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सडक़ के तीन मैनहोल अक्सर ओवरफ्लो होते हैं और बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसी कारण पहले नाला कार्य करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था।

हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के उप आयुक्त (विकास) विजयकुमार आर. ने कहा कि पुरानी पाइपलाइन जर्जर हो चुकी थी, जिससे आसपास के घरों में सीवेज समस्या पैदा हो रही थी। शिकायतें मिलने के बाद केआरआईडीएल ने तत्काल काम शुरू किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बारिश शुरू होने से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *