हाइवे के गड्ढे खुद भरे, नागरिकों ने ‘गांधीगिरी’ से जताया विरोधहाइवे के गड्ढे भरते नागरिक।

महीनों से खराब सडक़ पर प्रशासन की उदासीनता, लोगों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

दोपहिया चालकों की सुरक्षा पर खतरा, जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

शिवमोग्गा. शहर के गाडिकोप्पा सर्कल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने बड़े गड्ढों से परेशान नागरिकों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। प्रशासन की लगातार अनदेखी से नाराज लोगों ने खुद ही सडक़ के गड्ढे भरकर ‘गांधीगिरी’ के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर बड़ा गड्ढा बना हुआ था, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। खासकर दोपहिया वाहन सवार कई बार गिरकर घायल हो चुके थे। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

आखिरकार नागरिकों ने स्वयं पहल करते हुए बजरी, एम-सैंड और सीमेंट का उपयोग कर गड्ढे को भर दिया। इस कार्य में स्थानीय नागरिक वेंकटेश, रमेश, रुद्रेश, प्रभु, सतीश और दिनेश सहित कई लोग शामिल रहे।

नागरिकों का कहना है कि इससे पहले भी वे इसी स्थान पर गड्ढा भर चुके थे, लेकिन फिर से सडक़ खराब हो गई। गाडिकोप्पा के नंजप्पा लाइफ केयर और शरावती डेंटल कॉलेज के पास भी सडक़ की हालत बेहद खराब है। यहां पुल के किनारे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे सडक़ पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को इस मार्ग को प्राथमिकता देकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करना चाहिए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, ऐसे में प्रशासन की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *