राघवेंद्र के सामने गूंजा ‘अगला सीएम कौन?’ का नारा, शिकारीपुर में सियासी हाईड्रामाशिकारीपुर में आयोजित ‘प्रजासेवा आंदोलन’ कार्यक्रम में भाग लेने एक साथ पहुंचे मंत्री मधु बंगारप्पा और सांसद बीवाई राघवेंद्र।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधु बंगारप्पा को बताया ‘अगला मुख्यमंत्री’

भाजपा-कांग्रेस के नारेबाजी से कुछ देर गरमाया माहौल

शिकारीपुर (शिवमोग्गा)। मलेनाडु की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले शिकारीपुर में मंगलवार को विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। जिला प्रभारी मंत्री मधु बंगारप्पा और सांसद बी.वाई. राघवेंद्र की मौजूदगी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तो मधु बंगारप्पा के समर्थन में उन्हें ‘अगला मुख्यमंत्री’ तक बता दिया।

पहले भाजपा, फिर कांग्रेस के नारे

शिकारीपुर में आयोजित ‘प्रजासेवा आंदोलन’ कार्यक्रम में दोनों नेताओं के पहुंचते ही दोनों दलों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद राघवेंद्र के समर्थन में नारे लगाने शुरू किए। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मंत्री मधु बंगारप्पा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

नारेबाजी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। राघवेंद्र के मंच पर मौजूद रहने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘अगले मुख्यमंत्री मधु बंगारप्पा की जय’ के नारे लगाए। राघवेंद्र के सामने ही इस तरह के नारे लगने से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान इस ओर गया और राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा शुरू हो गई।

कुछ देर बना रहा तनाव का माहौल

दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी तेज होने से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई। हालांकि स्थिति बिगडऩे से पहले ही दोनों नेताओं ने हस्तक्षेप किया।

मधु बंगारप्पा और बी.वाई. राघवेंद्र ने साथ आकर अपने-अपने समर्थकों को समझाया और नारेबाजी बंद करने की अपील की। नेताओं के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हुआ और कार्यक्रम आगे बढ़ सका।

विकास के मंच पर सियासी संदेश

प्रजासेवा आंदोलन के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा करना था, लेकिन दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी ने इसे कुछ देर के लिए सियासी शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभाला। एक ही मंच पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच दिखा यह संयम भी कार्यक्रम की खास तस्वीर बन गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *