बीदर में ग्रामीण विकास विभाग में 1,400 पदों पर जल्द होगी भर्तीईश्वर खंड्रे।

कल्याण कर्नाटक के 80 ग्रेड-1 सचिवों को पीडीओ के पद पर पदोन्नति

बीदर महानगर निगम को 200 करोड़ रुपए का अनुदान

बीदर। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज तथा जिला प्रभारी मंत्री ईश्वर खंड्रे ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग में 1,400 नए पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

खंड्रे ने कहा कि राज्य सरकार ने कुल 72 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। कल्याण कर्नाटक क्षेत्र से नवनियुक्त 76 पंचायत विकास अधिकारियों (पीडीओ) को 1 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। उन्होंने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। साथ ही कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के 80 ग्रेड-1 सचिवों को पंचायत विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

मंत्री ने कहा कि बीदर महानगर निगम को वर्ष 2026-27 के महात्मा गांधी नगर विकास योजना-2.0 के तहत 200 करोड़ रुपए का अनुदान आवंटित किया गया है। इससे सडक़, नालियों तथा अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों की कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

केकेआरडीबी से 5,814 कार्य स्वीकृत

खंड्रे ने कहा कि कल्याण कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड (केकेआरडीबी) के माध्यम से बीदर जिले में अब तक 3,145.85 करोड़ रुपए की लागत से 5,814 विकास कार्य हाथ में लिए गए हैं। इनमें से 4,767 कार्य पूरे हो चुके हैं और इन पर 2,270.01 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 643.50 करोड़ रुपए के 642 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 345.79 करोड़ रुपए की लागत वाले 404 कार्य अभी शुरू किए जाने हैं। वर्ष 2026-27 के लिए बोर्ड की ओर से जिले को 430.49 करोड़ रुपए का अनुदान मंजूर किया गया है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

मंत्री ने कहा कि हुलसूर, कमलनगर, चिटगुप्पा, मन्नाएखेल्ली, निट्टूर (बी) और राजेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 30 से बढ़ाकर 50 बिस्तरों का किया जा रहा है। वहीं भालकी तालुक के सार्वजनिक अस्पताल को 100 से बढ़ाकर 150 बिस्तरों का करने के लिए भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर सांसद सागर ईश्वर खंड्रे, विधायक रहीम खान, डॉ. शैलेंद्र बेल्दाले और भीमराव पाटील, बीडीए अध्यक्ष बसवराज जाबशेट्टी, जिलाधिकारी शिल्पा शर्मा, जिला पंचायत सीईओ डॉ. गिरीश बदोले, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुंटी, नगर निगम आयुक्त मुकुल जैन, वन उपसंरक्षक सुमीत कुमार, अपर जिलाधिकारी सुरेखा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *