चार विद्यार्थियों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए
हुब्बल्ली। प्रतिष्ठित शांतिनिकेतन कॉमर्स कॉलेज ने बी.कॉम. छठे सेमेस्टर (जून/जुलाई-2026) परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। परीक्षा में शामिल सभी 27 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कॉलेज ने 100 प्रतिशत सफलता दर्ज की।
कॉलेज की उपलब्धि को और भी विशेष बनाते हुए 27 में से 24 विद्यार्थियों ने विशिष्ट श्रेणी (डिस्टिंक्शन) तथा तीन विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस ऐतिहासिक सफलता पर कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल है।
परीक्षा में अमीनाबी लक्कुंडी ने 96.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। गीतीशा ठाकुर 96.43 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, राजेश्वरी धूपदमठ 95.86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय तथा गुडिय़ा कुमावत 94.43 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहीं।
कॉलेज के प्रबंधन मंडल, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी तथा समस्त प्राध्यापकों ने उत्कृष्ट परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उल्लेखनीय उपलब्धि संभव हुई है, जिसने संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

