ध्वज फहराते ही नीचे आया, तकनीकी दिक्कत के बाद तहसीलदार ने दोबारा किया ध्वजारोहण
कित्तूर (बेलगावी)। ऐतिहासिक गडाद मरड़ी पर शनिवार को आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब तहसीलदार कलगौड़ा पाटील को दो बार ध्वजारोहण करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, यहां 14 गुणा 21 फीट आकार के राष्ट्रीय ध्वज को नीचे से रस्सी खींचकर फहराने की परंपरा है। तहसीलदार कलगौड़ा पाटील ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ध्वजारोहण किया और अपना संबोधन शुरू किया। इसी दौरान ध्वज अचानक नीचे की ओर आने लगा।
यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने ध्वज की रस्सी को ऊपर जाकर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वे ऊपर नहीं पहुंच सके। इसके बाद ध्वज को पूरी तरह नीचे उतारा गया और तहसीलदार को दोबारा बुलाकर उनसे पुन: ध्वजारोहण कराया गया। घटना के कारण समारोह के दौरान कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनी रही।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

