कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात रहा बाधित
विटला (दक्षिण कन्नड़). दक्षिण कन्नड़ जिले के विटला के निकट पडिबागिलु क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक पेड़ बिजली के खंभे पर गिरने के बाद खंभे सहित गुजर रही एक कार पर आ गिरा। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार दंपती सुरक्षित बच गए।
कार कुद्दुपदवु की ओर से विटला आ रही थी। इसी दौरान सडक़ किनारे स्थित एक पेड़ अचानक बिजली के खंभे पर गिर पड़ा। पेड़ के दबाव से खंभा भी उखडक़र सीधे कार पर गिर गया।
यातायात रहा बाधित
घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, मेस्कॉम के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा संयुक्त प्रयास से पेड़ और बिजली के खंभे को हटाया।
मलबा हटाने के बाद सडक़ पर यातायात बहाल कर दिया गया। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है, जबकि दंपती को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
