तीन साल में 784 नई संपत्तियां दर्ज
कलबुर्गी में सबसे अधिक 21,440 एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड के नाम
दावणगेरे। देश के विभिन्न हिस्सों में वक्फ संपत्तियों को लेकर विवाद और असमंजस के बीच कर्नाटक में वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण तेजी से जारी है। पिछले तीन वर्षों में राज्य वक्फ बोर्ड में 784 नई संपत्तियां पंजीकृत हुई हैं। इसके साथ ही राज्य में पंजीकृत वक्फ संपत्तियों की कुल संख्या 50,066 हो गई है।
बोर्ड के अनुसार, ये संपत्तियां 26,218 वक्फ संस्थाओं के नाम दर्ज हैं। कुल पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का क्षेत्रफल 1,14,235 एकड़ 27 गुंठा है।
रायचूर में तीन साल में 163 नई संपत्तियां
नई संपत्तियों के पंजीकरण में रायचूर राज्य में पहले स्थान पर है। यहां तीन वर्षों में 163 संपत्तियां दर्ज की गईं। दक्षिण कन्नड़ में 82, कलबुर्गी में 72, शिवमोग्गा में 44, चिक्कोडी में 43, यादगीर में 42, तुमकूरु में 38, विजयपुर में 33 और बीदर में 34 नई संपत्तियां पंजीकृत हुई हैं।
भूमि क्षेत्रफल के लिहाज से कलबुर्गी सबसे आगे है। जिले में 21,440 एकड़ 33 गुंठा जमीन वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज है। विजयपुर में 14,201 एकड़, बीदर में 13,295 एकड़, रायचूर में 10,156 एकड़ और बागलकोट में 7,300 एकड़ जमीन वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज है।
11,306 मस्जिदें, 6,187 कब्रिस्तान
राज्य में पंजीकृत वक्फ संस्थाओं में 11,306 मस्जिदें, 6,187 कब्रिस्तान, 3,397 दरगाहें, 1,594 ईदगाह, 1,034 मदरसे और 11,470 अन्य वक्फ संस्थाएं शामिल हैं।
विजयपुर में सबसे अधिक 1,321 मस्जिदें और 651 दरगाहें हैं। कलबुर्गी में 729 मस्जिदें, 465 दरगाहें और 129 ईदगाह दर्ज हैं। कलबुर्गी में 727 कब्रिस्तान भी पंजीकृत हैं। मदरसों की संख्या में बेंगलूरु शहर 152 के साथ आगे है।
वक्फ संपत्तियों पर 656 अतिक्रमण मामले
पिछले तीन वर्षों में वक्फ संपत्तियों के अतिक्रमण से जुड़े 656 मामले दर्ज हुए हैं। कोप्पल में सर्वाधिक 160 और बेंगलूरु शहर में 106 मामले सामने आए। इनमें से अब तक 17 मामलों में अतिक्रमण हटाकर संपत्ति बोर्ड के कब्जे में ली गई है।
तिक्रमण के 656 मामलों में से 17 का निपटारा
राज्य में 50,066 वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं, लेकिन उनका डिजिटल अभिलेखीकरण अभी पूरा नहीं हुआ है। पिछले तीन वर्षों में 784 संपत्तियां नई दर्ज हुई हैं और अतिक्रमण के 656 मामलों में से 17 का निपटारा किया गया है।
–यू.टी. खादर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

