घर-घर पहुंच रहे अधिकारी, रोजगार के लिए बनेंगे जॉब कार्डघर-घर पहुंच रहे अधिकारी, रोजगार के लिए बनेंगे जॉब कार्ड

15 सितंबर तक ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड मेले

125 दिन रोजगार, 382 रुपए प्रतिदिन मजदूरी

उडुपी। ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र परिवारों को रोजगार गारंटी योजना से जोडऩे के लिए जिले में घर-घर जॉब कार्ड पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी राम-जी) के तहत अधिक मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य मिलने के बाद अधिकारी और कर्मचारी गांवों में पहुंचकर पात्र परिवारों का पंजीकरण कर रहे हैं।

सरकार के निर्देशानुसार 15 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में जॉब कार्ड मेले आयोजित किए जा रहे हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को साल में 125 दिन रोजगार तथा प्रतिदिन 382 रुपए मजदूरी दी जाएगी।

लक्ष्य पूरा करने पर जोर

जिले के लक्ष्य के आधार पर तालुकों को भी मानव दिवस सृजन का लक्ष्य दिया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग सहित विभिन्न समुदायों के लिए लक्ष्य निर्धारित होने के कारण सभी पात्र परिवारों तक जॉब कार्ड पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, पंचायत स्तर पर नई रोजगार एवं व्यक्तिगत कार्यों के लिए अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लक्ष्य पूरा करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

समुदाय आधारित कार्यों को प्राथमिकता

योजना के तहत कृषि कुआं, पशु शेड, मुर्गी शेड और रिचार्ज पिट जैसे व्यक्तिगत कार्यों की भी अनुमति है। हालांकि, तटीय क्षेत्र में बारिश के कारण खुले कुएं जैसे कार्य फिलहाल कठिन हैं। इसलिए सामुदायिक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

पुराने मनरेगा कार्ड भी मान्य

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक बायल ने बताया कि वीबी-जी राम-जी के तहत नए जॉब कार्ड जारी किए जा रहे हैं। वहीं, पहले से मौजूद मनरेगा जॉब कार्ड भी मान्य हैं और उनके आधार पर रोजगार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

उडुपी तालुक पंचायत की कार्यकारी अधिकारी विजया ने बताया कि लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को घर-घर जाकर पंजीकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *