अच्छी बारिश की कामना को लेकर किसानों ने किया इंद्र होमवेंकटेश्वर मंदिर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना तथा इंद्र होम करते किसान।

वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

समृद्ध फसल और किसानों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

विजयपुर. शहर के बाहरी क्षेत्र स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में किसानों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना तथा इंद्र होम का आयोजन किया। इस दौरान भगवान वेंकटेश्वर का दुग्धाभिषेक किया गया तथा गौ-पूजन कर इंद्र देव से प्रदेश में भरपूर बारिश होने और किसानों की समृद्धि की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने यज्ञ के माध्यम से समय पर बारिश, अच्छी फसल तथा प्रदेश के किसानों के सुख-समृद्ध जीवन की मंगलकामना की। आयोजन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर किसान नेता उमेश कारजोल ने कहा कि यदि वरुण देव की कृपा होगी तो बारिश होगी, बारिश से अच्छी फसल होगी और फसल से किसानों का जीवन खुशहाल बनेगा। किसान समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध बनेगा। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रूप से बारिश के लिए प्रार्थना करने तथा प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति अपार शक्ति का स्वरूप है और पर्यावरण विरोधी गतिविधियों से हर हाल में बचना चाहिए, क्योंकि प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश बिरादार, संदीप पाटिल, विजय जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचप्पा कलबुर्गी, संगमेश सागर, सातलिंगय्या सालीमठ, रामनगौड़ा पाटिल, महादेव बनसोडे, वीरेश गोब्बुर, शानूर नंदरगी, तिप्पन्ना नाटीकार, धरेप्पा अनंतपुर, शिवराज कुमटगी सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *