पुलिस की लापरवाही पर परिवार का आक्रोश
कलबुर्गी। जिले के जेवर्गी तालुक स्थित नेलोगी पुलिस थाने में शनिवार को अमानवीय घटना हुई। यातनूर गांव की महिला रेवूबाई ने पुलिस की लापरवाही से आहत होकर थाने परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस पर आरोप
रेवूबाई पर गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में हमला किया था। गंभीर चोटों के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में विलंब किया और पीडि़ता को संरक्षण देने के बजाय परेशान किया।
परिवार का आक्रोश
परेशान होकर रेवूबाई ने थाने में ही आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसका इलाज कलबुर्गी के निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवारजन ने पुलिस की कार्यशैली पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

