युवती पर चाकू से हमला, देसी बम विस्फोट में युवक की मौतविस्फोट में क्षतिग्रस्त कार।

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत

जातीय बाधा से टूटे रिश्ते ने लिया हिंसक मोड़, युवती और चालक बाल-बाल बचे

प्रेम में असफलता के बाद सनसनीखेज वारदात

देसी बम युवक तक कैसे पहुंचा?

कई पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

कारवार. तुमकूरु जिले में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक और सनसनीखेज अंत सामने आया है। उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला निवासी 32 वर्षीय युवक ने कथित रूप से अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला करने के बाद कार के भीतर देसी बम में विस्फोट कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में घायल युवती और कार चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

मृतक की पहचान नागेंद्र तिम्मप्पा गौड़ा के तौर पर की गई है, जबकि घायल युवती रम्या नायक अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना तुमकूरु जिले के शिरा तालुक के जोगीहल्ली के निकट पुणे-बेंगलूरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

पुराने प्रेम संबंध ने लिया हिंसक रूप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नागेंद्र और रम्या के बीच कई वर्षों तक प्रेम संबंध था। दोनों के अलग-अलग जाति से होने के कारण यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका और परिवारों की सहमति से संबंध समाप्त हो गया था। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में नागेंद्र ने युवती से दोबारा संपर्क किया और कथित रूप से उसे अपने साथ ले गया।

पुलिस ने बताया कि बेंगलूरु से टैक्सी में लौटते समय दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान नागेंद्र ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। चालक ने वाहन रोककर बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि घायल युवती भी कार से बाहर निकलने में सफल रही। आरोप है कि नागेंद्र ने उसके ऊपर एक और देसी बम फेंका, जो फटा नहीं। इसके तुरंत बाद कार के भीतर जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें नागेंद्र की मृत्यु हो गई और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

देसी बम की उपलब्धता की जांच

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास देसी बम कहां से आया और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी। एहतियात के तौर पर अंकोला स्थित नागेंद्र के घर की भी तलाशी ली गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि व्यक्तिगत संबंधों में उत्पन्न विवादों का समाधान हिंसा के बजाय कानूनी और शांतिपूर्ण तरीके से करना चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *