ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों पर फाल्टा में दोबारा मतदान, 21 मई को वोटिंग

चुनाव आयोग ने रद्द किया पूर्व मतदान, सभी 285 बूथों पर फिर से चुनाव

हिंसा और अनियमितताओं के आरोपों के बीच सख्त कदम, 24 मई को होगी मतगणना

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में कथित चुनावी अनियमितताओं और ईवीएम छेड़छाड़ के आरोपों के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने 29 अप्रेल को हुए दूसरे चरण के मतदान को रद्द करते हुए पूरे क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है।

चुनाव आयोग के अनुसार, फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान होगा, जबकि मतगणना 24 मई को की जाएगी। आयोग ने इस फैसले को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक बताया है।

सूत्रों के मुताबिक, मतदान के दौरान व्यापक स्तर पर चुनावी नियमों के उल्लंघन और गड़बडिय़ों की शिकायतें मिली थीं। आयोग को कुल 77 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप शामिल हैं। आरोप है कि कुछ मतदान केंद्रों पर विशेष राजनीतिक दल के बटन पर टेप चिपकाई गई या स्याही लगाई गई, ताकि मतदाता उस विकल्प का चयन न कर सकें। कुछ जगहों पर बटन पर सुगंधित पदार्थ लगाने की भी शिकायत सामने आई, जिससे मतदाताओं की पसंद का पता लगाया जा सके।

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जहांगीर खान के करीबी और पंचायत प्रधान इस्राफिल ने परिणाम के बाद हिंसा और आगजनी की धमकी दी थी। इसके विरोध में हसीमनगर गांव में सैकड़ों लोगों ने सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को मौके पर तैनात किया गया, जिन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन देकर हालात पर काबू पाया।

इसके अलावा, डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर भी पहले ही पुनर्मतदान कराया जा चुका है।

फाल्टा में दोबारा मतदान के इस फैसले के साथ राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *