सड़क चौड़ीकरण के लिए जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रियाहुब्बल्ली के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक को संबोधित करते विधायक प्रसाद अब्बय्या।

न्यू इंग्लिश स्कूल से इंडी पंप तक 1.24 किमी मार्ग विस्तार की तैयारी

विधायक प्रसाद अब्बय्या ने दिए निर्देश

हुब्बल्ली. विधायक प्रसाद अब्बय्या ने अधिकारियों को पूर्व विधानसभा क्षेत्र में न्यू इंग्लिश स्कूल से इंडी पंप तक सडक़ चौड़ीकरण कार्य के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

शहर के सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विधायक ने जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुरानी हुब्बल्ली क्षेत्र में न्यू इंग्लिश स्कूल से इंडी पंप तक का मार्ग अत्यधिक यातायात दबाव से जूझ रहा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी होती है। सुगम यातायात के लिए सडक़ चौड़ीकरण बेहद जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों से सडक़ किनारे के व्यापारियों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने तथा किसी भी बाधा का त्वरित समाधान करने को कहा।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि 1.24 किलोमीटर लंबी सडक़ का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए कुल 261 भवनों की पहचान की गई है, जिनमें 243 निजी और 18 नगर निगम की संपत्तियां शामिल हैं। प्रभावित परिसरों में ईश्वर, वीरभद्रेश्वर, बनशंकरी और आंजनेय मंदिर सहित छह मंदिर तथा एक मस्जिद भी शामिल है।

बैठक से पहले विधायक, जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने इंडी पंप और न्यू इंग्लिश स्कूल मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी आर. स्नेहल, अतिरिक्त जिलाधिकारी सी.डी. गीता, उपविभागीय अधिकारी शालम हुसैन, डीसीपी सी.आर. रवीश सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *